भाजपा जिला कार्यालय का घेराव — नशे और अफीम के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मनेंद्रगढ़/एमसीबी | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अफीम की अवैध खेती के मामलों तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। अफीम की खेती जैसे गंभीर मामले सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई है।
भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार और अफीम की अवैध खेती के मामले बेहद गंभीर हैं। भाजपा सरकार इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग नशे के बढ़ते जाल में फंस रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी नीतियों का कड़ा विरोध करती रहेगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि हाल ही में सामने आए अफीम की खेती के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा के कुछ नेता अपने ही साथियों को बचाने के लिए भाजपा कार्यालय के सामने खड़े होकर जयकारा लगाते नजर आए, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चिरमिरी शिवांश जैन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है और भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खड़गवां युधिष्ठिर कमरो ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की नाकामियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, बलबीर सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, सौरव मिश्रा, युधिष्ठिर कमरों महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण निर्मला चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शामल, सरोज चौधरी, राधा दीवान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, आनंद राय, अमर सिंह, राजाराम कोल, दीपक श्रीवास्तव, अमीर सिंह श्याम, नईम खान, अमित पूरी सांसद प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता, कृष्णा राय, अकरम मंसूरी, पिंटू भास्कर, अज्जू कुमार रवि, राजेश सिंह, इमरान खान, गोपाल यादव, निखिल यादव, शंभू घोष, मुमताज खान, अमित दास, मुदित अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने प्रदेश में नशे के कारोबार और अवैधगतिविधियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

