चरचा में अवैध शराब बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने भेजा जेल।

चरचा में अवैध शराब बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने भेजा जेल।

आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सचिव आबकारी आर. शंगीता तथा कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 19 मार्च 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली कि आनी ग्राम से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर चरचा की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खरवत चौक में नाकाबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 16 CS 8762 (स्प्लेंडर) पर दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।
जांच में पाया गया कि:
चालक अनिल कुमार कुजूर (निवासी चरचा) था
पीछे बैठे प्रदीप दास के पास काले रंग के बैग में शराब रखी हुई थी
बैग की तलाशी लेने पर 5 नग, 2-2 लीटर की प्लास्टिक बोतलों में महुआ शराब बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय बैकुंठपुर से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अवैध परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर कलेक्टर न्यायालय में राजसात (जब्ती) की कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक रामसनेही यादव, मुख्य आरक्षक बबुआ राम, किशुन राम, आरक्षक नरेन्द्र राजवाड़े, हेमंत राजवाड़े एवं नगर सैनिक इंद्रकुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में संचालित शराब दुकानों की जानकारी “मनपसंद” मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा अवैध शराब की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 14405 और मोबाइल नंबर 9424102102 (व्हाट्सएप) पर संपर्क किया जा सकता है।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Thursday, March 19, 2026 4:04 PM

Leave a Comment