पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल के नेतृत्व में बैकुंठपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्र सरकार कि नीति पर बोला हमला

कोरिया जिले में आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर बड़ा हमला बोला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई हालिया अपील को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने इसे देश में बढ़ते आर्थिक संकट का संकेत बताया।
जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कोरिया जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की विफल आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
वीओ
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से देखने की जरूरत है, क्योंकि यह देश की वर्तमान आर्थिक परिस्थिति की ओर संकेत करती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता को राहत देने में असफल रही है।
बाइट – डॉ. विनय जायसवाल
“आज देश में महंगाई चरम पर है। आम आदमी परेशान है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की अपील भी कहीं न कहीं देश की गंभीर आर्थिक स्थिति को दर्शाती है।”

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Thursday, May 14, 2026 9:02 AM

Leave a Comment