जन्मदिन पर जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बच्चों के साथ मनाया न्यौता भोज, मेधावी विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

जन्मदिन पर जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बच्चों के साथ मनाया न्यौता भोज, मेधावी विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन
कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित न्यौता भोज कार्यक्रम के तहत ग्राम आनी के शासकीय हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ न्यौता भोज किया और बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अंकुरित अनाज, फल, बिस्किट, मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से शुद्ध लेखन का अभ्यास करने, अनुशासन का पालन करने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टी-शर्ट, कैप सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में ज्योति अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, राम सनेही यादव, अभिषेक कमल सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहे। हाईस्कूल से सुशील शुक्ला, सीमा सिंह, पूर्णिमा जायसवाल, उषा सिंह एवं जगमाइत लकड़ा, पूर्व माध्यमिक शाला से हेमलता, इंद्रशेखर साहू एवं रविबाला तिर्की तथा प्राथमिक शाला से शिवप्रसाद कुरूम एवं अनीता सिंह सहित लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित यह न्यौता भोज कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और निरंतर मेहनत का संदेश भी दिया गया।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Wednesday, July 22, 2026 6:16 PM

Leave a Comment