अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेर में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।आबकारी विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी कृष्णा पाल पिता लालमान, उम्र 28 वर्ष, निवासी चेर थाना बैकुंठपुर के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब और 15 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में ADEO सपना सिन्हा विवेचक के रूप में शामिल रहीं। वहीं ESI अभिषेक कमल सहित आबकारी आरक्षक बबुआ, किसुन, हेमंत, मेहबूब आलम, प्रवीण और रोमा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के बाद आरोपी कृष्णा पाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर बैकुंठपुर जेल भेज दिया गया है।आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Wednesday, July 22, 2026 8:48 PM

Leave a Comment