कोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की उपस्थिति में गंगा श्री होटल में साइबर जागृति अभियान, 250 लोगों को डिजिटल सुरक्षा का पाठ

कोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की उपस्थिति में गंगा श्री होटल में साइबर जागृति अभियान, 250 लोगों को डिजिटल सुरक्षा का पाठ

 

कोरिया। साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरिया पुलिस द्वारा संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत गंगा श्री होटल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया अभिषेक सिंह की उपस्थिति में साइबर सेल के स्टाफ ने करीब 250 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

 

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP और PIN साझा करने, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल पेमेंट से होने वाली धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि वे अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग और गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।

 

साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

अभियान के दौरान करीब 150 सहभागियों ने सोशल मीडिया पर साइबर जागरूकता संदेश साझा कर डिजिटल सुरक्षा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

 

यह कार्यक्रम ग्रामीण कोटा क्रेडिट एक्सेस फाउंडेशन के आयोजन के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना और डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देना रहा।

 

कोरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Saturday, August 22, 2026 9:48 PM

Leave a Comment