नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने किया भाषण एवं नारा लेखन — MY Bharat कोरिया द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोरिया, छत्तीसगढ़, 20 सितम्बर 2026। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (MY Bharat), कोरिया, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नशामुक्ति जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं ने भाषण एवं नारा लेखन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।
यह पहल राष्ट्रीय संकल्प समारोह से प्रेरित राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब युवा नशामुक्त होगा, तभी भारत सशक्त होगा; और जब भारत सशक्त होगा, तब विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम का संचालन राजीव साहू ने किया।
मेरा युवा भारत, कोरिया द्वारा जिले के युवाओं से #NashaMuktYuva अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

