कोरिया में आबकारी विभाग में बदलाव, डेविड कुमार नारंग ने संभाला पदभार, रमेश कुमार अग्रवाल को दी गई विदाई

कोरिया में आबकारी विभाग में बदलाव, डेविड कुमार नारंग ने संभाला पदभार, रमेश कुमार अग्रवाल को दी गई विदाई

कोरिया। जिले में आबकारी विभाग में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण महासमुंद जिले में किया गया है। उनके स्थान पर डेविड कुमार नारंग ने कोरिया जिले के नवपदस्थ आबकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने नवपदस्थ अधिकारी डेविड कुमार नारंग का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

वहीं, स्थानांतरित आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के कार्यकाल को लेकर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए महासमुंद में नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

नवपदस्थ आबकारी अधिकारी डेविड कुमार नारंग के पदभार संभालने के साथ ही जिले में आबकारी विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Monday, September 21, 2026 12:00 PM

Leave a Comment