भाजपा संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न मोर्चा की ताकत से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा – जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी

  • भाजपा संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
  • मोर्चा की ताकत से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा – जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी

बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी भाजपा संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले से भर से विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराई।

पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारियों का संयुक्त रूप से प्रथम सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

जिला स्तरीय सम्मेलन की कार्यवाही भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई, जहां सभी मोर्चाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा , अनुसूचित जाति मोर्चा , ओबीसी मोर्चा , अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चाओं के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपनी गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया।

समस्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन का मुख्य उद्ेश्य कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एवं पार्टी की विचारधारा व रीति-नीति से रूबरू होकर संगठन को धरातल पर मजबूत करने के दिशा में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं, जो जनता के बीच जाकर संगठन को मज़बूत बनाते हैं।

कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ प्रयासों से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जो विकास की राजनीति के माध्यम से समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

उन्होंने कहा कि, मोर्चा संगठन की ताकत है, जब मोर्चा सक्रिय होता है, तब संगठन की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है आने वाले समय में सभी मोर्चाओं की समन्वित भूमिका भाजपा को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मोर्चा को अपनी जिम्मेदारी और तेज़ी से निभानी होगी, जिससे जिले में भाजपा की पकड़ पहले से अधिक व्यापक और दृढ़ हो सके।

सभी मोर्चा पदाधिकारी आगामी समय में अधिक प्रभावी कार्ययोजना को लागू करने पर सहमत हुए।अंत में सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि वे जिले में भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

फूलों की वर्षा के साथ हुआ ‘फूलों की होली’ का आयोजन

सम्मेलन के समापन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सौहार्द के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे के ऊपर फूलों की वर्षा की और मिलकर फूलों की होली खेली।

इस दौरान पूरे वातावरण में आनंद, प्रेम और एकता की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि“प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का यह संदेश पूरे समाज में फैलाकर जिले में हर्षोल्लास और सकारात्मकता का वातावरण बनाएंगे।” इस अवसर पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रीता यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, रेखा वर्मा, लक्ष्मी यादव,जिला महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, जिला मंत्री बेगमती चिकनजूरी, लक्ष्मी साहू, आंचल सिंह,कृष्णी राजवाड़े, रीना साहू, जिला कोषाध्यक्ष विमला सिंह, जिला कार्यालय मंत्री गीता साहू, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी रवि, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूववती सोनपाकर, ममता साहू, मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, झरर्मिला चेरवा, सुशीला राजवाड़े, चन्द्रकली राजवाड़े, बसंती पैकरा, आभा चौहान, लक्ष्मी राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, कमलेश साहू, राकेश खाखा, शुभम जायसवाल, जिला महामंत्री मनोज साहू, साक्षी सिंह, जिला मंत्री दीपक कुशवाहा, उर्मिला पैकरा, मनीष साहू, कोषाध्यक्ष अयण राज कुर्रे, मंडल अध्यक्ष विकास दुबे, श्रीराम दुबे, तेजप्रताप सिंह, मनोज यादव, जय राजवाड़े, प्यारे सिंह, दिलीप राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, जिला उपाध्यक्ष रितेश िंसह, दिलीप यादव, ईश्वर साहू, महेन्द्र साहू, जिला महामंत्री जय चक्रधारी, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जिला मंत्री आनंद राजवाड़े, विनोद राजवाड़े, सुनिल दुबे, बसंत सिंह, सोना यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामसागर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप राजवाड़े, दिनेश पुरी, दिनेश चेरवा, बालकृष्ण द्विवेदी, अजीत राजवाड़े, हीरावन साहू, हरिचन्द्र राजवाड़े, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, पूर्णिमा दास, मंधारी यादव, जवाहर साहू, जिला महामंत्री अहिल्या राजवाड़े, सुरेन्द्र कुशवाहा, जिला मंत्री रामसुंदर राजवाड़े, बाबूलाल प्रजापति, धीरेन्द्र सोनी, अरूण यादव, हरिओम साहू, जिला कोषाध्यक्ष मुद्रिका जायसवाल,मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र साहू, संजय देवांगन, शशि कुमार पाल, कलेश्वर राजवाड़े, पप्पू साहू, प्रवीण साहू, जयकरण यादव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, समयलाल चेरवा, संतोष सिंह, जगदीश सिंह, जिला महामंत्री कमलेश एक्का, राय सिंह, जिला मंत्री देवलाल चेरवा, छत्रपाल सिंह, विश्वनाथ सिंह, लक्ष्मण नायक, नंदनी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अमर साय, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र चेरवा, लालचन्द्र, महेन्द्र पैकरा, दयालदास भगत, मंगल सिंह, मैनप्रताप सिंह, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत सोनवानी, संतोष सारथी, पप्पू कुर्रे, भवरलाल कुर्रे, जिला महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सारथी, जिला मंत्री लक्ष्मी नायक, रमेश पोया, रामनारायण सोनवानी, राज कुमारी सोनवानी, अवधेश कुर्रे, जिला कोषाध्यक्ष राजेश रवि, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौधरी, अशोक कुमार बंजारे, हंसलाल कुर्रे, तुलाराम, देवेन्द्र कुर्रे, कैलाश कुर्रे, देवी प्रसाद सोनवानी,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ खान, जिला महामंत्री इरफान मनसूरी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, सह संयोजक सुमित राजवाड़े, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद सिंह, सह संयोजक मयंक सिंह, रोशन ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ.भुवन भास्कर साहू, सह संयोजक अनिता गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू, मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक कविशंकर नाविक, सह संयोजक कृष्ण कुमार केवट, ओमप्रकाश काशी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुशील यादव, सह संयोजक सुरेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधबिहारी जायसवाल, कामतानाथ तिवारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, सह संयोजक अभिजीत दुबे, संतोष यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू, शिवम जायसवाल, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक रमेश जायसवाल, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय देवांगन, सह संयोजक चंदन देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत देवांगन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के उत्साहवर्धन हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, न.पं.उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, सुनिता कुर्रे, शिव कुमारी सोनपाकर, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े जिला सह मीडिया प्रभारी गणेश यादव, वर्षा साहू, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, काजल मोदी, आई.टी.सेल जिला संयोजक हरिओम साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महामंत्री रवि त्रिपाठी, रमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, मंडल अध्यक्ष मनेजर राजवाड़े, महामंत्री रामाशंकर सिंह, बसंत पाल, मंडल अध्यक्ष संजय चिकनजूरी, महामंत्री सुशीला साहू, राकेश पैकरा, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार, दिनेश साहू, सुरेश सिरदार, मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, महामंत्री सुरेश राजवाड़े सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Sunday, March 15, 2026 9:48 AM

Leave a Comment