बैकुंठपुर कुमार चौक में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, खड़गे, राहुल, प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ फूंका पीएम का पुतला 

बैकुंठपुर कुमार चौक में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, खड़गे, राहुल, प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ फूंका पीएम का पुतला

बैकुंठपुर। छात्रों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कोरिया जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कुमार चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रीय नेतृत्व की गिरफ्तारी का विरोध जताया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि देशभर में छात्र और युवा अपने अधिकारों तथा भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। ऐसे समय में छात्रों और युवाओं के समर्थन में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और सांसदों की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

 

उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना अपराध नहीं हो सकता। केंद्र सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पार्टी आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन में आशीष यादव, लल्ला, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, काकू सरदार, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गुप्ता, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, फरोग, वसीम खान, परेश सिंह, आशीष डबरे, अंकित गुप्ता, रामकृष साहू, विजय चक्रधारी, संतोष गोयन, सौरभ गुप्ता, सुमन दुबे, रियाजउद्दीन, विक्रांत सिंह, राजू भगत, अज़ीमुल्ला खान, रमेश देवांगन, रकीब बेगम, अर्पित गुप्ता, सत्य नारायण मोदी, शशि मांझी, जीतू गुप्ता और असद इराकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Wednesday, July 22, 2026 2:29 PM

Leave a Comment