बैकुंठपुर में कांग्रेस का काला दिवस, कुमार चौक पर प्रदर्शन और चक्काजाम काले झंडे लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बैकुंठपुर में कांग्रेस का काला दिवस, कुमार चौक पर प्रदर्शन और चक्काजाम

 

काले झंडे लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

 

बैकुंठपुर, 08 अक्टूबर 2026। लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को बैकुंठपुर में ‘काला दिवस’ मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से काले झंडे लेकर पैदल मार्च निकाला।

 

पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कुमार चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ प्रदर्शन के दौरान हुए कथित बलपूर्वक व्यवहार और लाठीचार्ज का भी विरोध किया।

 

‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बहाल करने की मांग की।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 

जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर टिकी है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ तथा मतदाता सूची में गड़बड़ी से जुड़े सवालों से बचने का आरोप लगाया।

 

प्रदीप गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल करने की मांग पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

 

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, सुरेंद्र तिवारी, प्रवीर भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, आशीष यादव, लल्ला सुरेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, संगीता राजवाड़े, रियाजउद्दीन, आशीष डबरे, सौरभ गुप्ता, रामकृष साहू, अनिल जायसवाल, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, धीरज शिवहरे, आकाश खटीक, यूसुफ इराकी, राजू भगत, देव नारायण, जाग्रत कुर्रे, जितेंद्र वर्मा, रकीब बेगम, राजेश कुर्रे, राकेश जायसवाल, स्वतंत्र महोबिया, एजाज गुड्डू, पंजक मिश्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल, सेक्टर, बूथ, पंचायत और बीएलए स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Thursday, October 8, 2026 3:51 PM

Leave a Comment