बैकुंठपुर पुलिस लाइन कि छात्रा पूजा पैकरा के आत्महत्या मामले में आंदोलन, सप्ताह भर के भीतर कार्यवाही नहीं तो होगा उग्र आंदोलन।

बैकुंठपुर पुलिस लाइन कि छात्रा पूजा पैकरा के आत्महत्या मामले में आंदोलन, सप्ताह भर के भीतर कार्यवाही नहीं तो होगा उग्र आंदोलन।

 

बैकुंठपुर पुलिस लाइन की छात्रा पूजा पैकरा की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रा की मौत के बाद सर्व आदिवासी समाज और परिजन लगातार आंदोलन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और कुमार चौक पर न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
बैकुंठपुर में छात्रा पूजा पैकरा की आत्महत्या के मामले में अब सर्व आदिवासी समाज का आक्रोश सड़कों पर नजर आ रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग और मृतका के परिजन रैली के रूप में शहर में निकले और कुमार चौक पर प्रदर्शन करते हुए पूजा के लिए न्याय की मांग की।
परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आईसी मार्ट के संचालक की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर पूजा पैकरा ने 8 जुलाई की दोपहर आत्महत्या कर ली थी। मामले में नामजद आरोपी विनोद वैद्य को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोरिया एसपी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार और सर्व आदिवासी समाज ने दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो सर्व आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
फिलहाल पूजा पैकरा आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सर्व आदिवासी समाज और पीड़ित परिवार की नजरें प्रशासन पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि फरार बताए जा रहे अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है और मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या रहती है।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Sunday, July 19, 2026 3:11 PM

Leave a Comment