*जमगहना पेट्रोल पम्प में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
बैकुंठपुर कोरिया/ पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं आमजनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में रविवार 17 मई 2026 को बैकुंठपुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जमगहना पेट्रोल पम्प, बैकुंठपुर में धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, विजय सिंह चांदनी सोनी एवं अनेकों कांग्रेसजन इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।।।

