बैकुंठपुर, 03 जुलाई 2026। रायपुर जिले के ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए राज्य की भाजपा सरकार द्वारा 85 परिवारों के मकानों को तोड़े जाने एवं वर्षाकाल के बीच उन्हें बेघर किए जाने के विरोध में आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि विधायक कॉलोनी निर्माण के नाम पर गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ देना पूरी तरह अमानवीय एवं जनविरोधी है। बरसात के मौसम में प्रभावित ग्रामीणों को बिना समुचित पुनर्वास के बेघर कर दिया गया, जिससे कई परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस पार्टी ग्राम नकटी के पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें उचित न्याय, पुनर्वास एवं सम्मानजनक जीवन दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी। सरकार को तत्काल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था कर उन्हें न्याय प्रदान करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा, आशीष यादव, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, कृष्ण कुमार राजवाड़े, दीपक गुप्ता, रामकृष्ण साहू, रवि राजवाड़े, सुमन दुबे, आशीष डबरे, मनीष सिंह, अंकित गुप्ता, यूसुफ इराकी, देव नारायण, जाग्रत कुर्रे, चिंटू खान, विजय चक्रधारी, सोहन स्वामी, राजेश कुर्रे, अशद इरफान, फैजान ढेबर, दिलबंधु यादव, हीरालाल साहू, एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

