कोरिया प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आगाज़, पहले मैच में सिरसी इलेवन भैयाथान की शानदार जीत

कोरिया प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आगाज़, पहले मैच में सिरसी इलेवन भैयाथान की शानदार जीत

बैकुंठपुर : कोरिया प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 का भव्य शुभारम्भ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह कलेक्टर कोरिया चंदन  त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे एवं एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक नरेश प्रसाद के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भव्य आतिशबाजी के बीच केपीएल ट्रॉफी का अनावरण किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में एस ई सी एल के मुख्य महाप्रबंधक  नरेश प्रसाद ने खिलाड़ियों को टीम भावना और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक  रवि कुमार कुर्रे ने खेलों में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रतियोगिता होने की उम्मीद जताई। *वहीं कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र का एक प्रमुख टूर्नामेंट बताया और नई तकनीक का पूरा उपयोग करते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि देश का IPL का उद्घाटन में आए है स्टंप में लाइट का जलना, पूरी कमेटी वाकी टोकी से लैस नजर आए, पिछले साल की अपेक्षा भव्यता और मेजमेंट ज्यादा अत्याधुनिक है, kpl सीजन 02 को ढेर सारी शुभकामनाएं दी जिले का सम्मान बढ़ाने के लिए और भव्य आयोजन के लिए समिति को*

पहले मैच में सिरसी इलेवन की जीत, शिवम बने मैन ऑफ द मैच

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सिरसी इलेवन भैयाथान ने नाइट राइडर्स सूरजपुर को 29 रनों से हराकर जीत के साथ शानदार शुरुआत की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसी इलेवन ने 12 ओवर में 139 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सादिक ने 22 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। वहीं बरेलाल ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए।

नाइट राइडर्स सूरजपुर की ओर से गेंदबाजी में अमन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि गोलू को 1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स सूरजपुर की टीम 110 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से विष्णु ने 14 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। सागर ने 31 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सिरसी इलेवन की ओर से गेंदबाजी में शिवम ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि विकास ने भी 3 विकेट हासिल किए।

शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए शिवम को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस तरह सिरसी इलेवन भैयाथान ने 29 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया।

By: Nilesh Kumar Tiwari

On: Monday, April 27, 2026 12:09 PM

Leave a Comment